माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री Amit Shah जी की अध्यक्षता में आज गांधीनगर स्थित महात्मा मंदिर में ‘हिंदी दिवस समारोह-2025’ एवं पांचवें ‘अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन’ का भव्य आयोजन हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री Bhupendra Patel जी, केन्द्र सरकार के मंत्रीगण एवं अनेक विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान केन्द्र सरकार के राजभाषा विभाग, विभिन्न संस्थाओं एवं इसरो की पुस्तकों का विमोचन किया गया। साथ ही बहुभाषी अनुवाद सारथी ‘भारती’ सॉफ्टवेयर, आशुलिपि स्व-शिक्षण मॉड्यूल एवं ‘हिंदी शब्द सिन्धु’ का लोकार्पण भी किया गया। दृष्टिबाधित जनों के लिए AI संचालित स्मार्ट विज़न चश्मों का वितरण किया गया तथा राजभाषा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रतिभागियों को ‘राजभाषा कीर्ति’ एवं ‘राजभाषा गौरव’ पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।

- « Previous
- 1
- …
- 49
- 50
- 51


